फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 56 बोरी धान बरामद, कैरियर गिरफ्तार

Sun, 11 Feb 2024 05:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीमावर्ती क्षेत्र में सख्ती बढ़ गई है। तस्करी में लिप्त कैरियर तो सुरक्षा कर्मियों के हाथ लग जा रहे हैं, लेकिन सरगना पकड़ से दूर हैं। नेपाल में बैठकर वे धंधे को आगे बढ़ा रहे हैं। कैरियर का काम करने वाले ज्यादातर बेरोजगार हैं। चंद रुपये की खातिर कैरियर जरूरी सामाग्री सरहद पार कर रहे हैं। रविवार को बरगदवा क्षेत्र से 56 बोरी धान पुलिस ने बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह बरगदवा गांव से सटे हर्दी टोला के पास सागौन के बागीचे में नेपाल भेजने के लिए रखा धान पुलिस ने बरामद कर लिया। साथ ही जयश्री थाना निचलौल निवासी अमीन को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, सीमावर्ती गांव लक्ष्मीनगर, ठूठीबारी, निचलौल, परसा मलिक, बरगदवा, भगवानपुर, श्याम काट, सोनौली दो नंबर गली, एसएसबी रोड, फरेनिया, हरदी डाली, खनुवा क्षेत्र में तस्कर धान गोदाम में एकत्रकर मौका मिलने पर आसानी से पगडंडियों के रास्ते नेपाल पहुंचा देते हैं। इन दिनों पगडंडियों से जाने वालों की संख्या भी काफी बढ़ गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में 56 बोरी धान बरामद करने के साथ एक आरोपी को पकड़ कर कस्टम एक्ट में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


पगडंडियों पर सुरक्षाकर्मियों ने किया पैदल गश्त
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली परिसर में नेपाल एपीएफ, नेपाल पुलिस और सोनौली पुलिस के साथ सशस्त्र सीमा बल के असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी ने पगडंडियों पर पैदल गश्त किया। असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी ने बताया कि बीओपी हरदीडाली परिसर में नेपाल एपीएफ मझगांवा के इंस्पेक्टर गीता ज्ञावली, नेपाल पुलिस के इंस्पेक्टर हेमनाथ धीमरे और सोनौली पुलिस के कांस्टेबल मनीष कुमार राय के साथ सीमा पर गश्त किया। पगडंडियों से आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर समन्वय बैठक की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें