फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबकास्टिंग पर नजर रखेंगे 54 सुपरवाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
वेबकास्टिंग पर नजर रखेंगे 54 सुपरवाइजर
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में वेबकास्टिंग के लिए चिन्हित किए गए 1,333 बूथों पर कुल 54 सुपरवाइजर नजर रखेंगे। प्रत्येक 25 बूथ पर एक सुपरवाइजर तैनात होगा, जो निर्वाचन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से रिकार्ड कराएंगे।
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में इस बार तीन मार्च को 2,221 बूथों पर मतदान होना है। इन बूथों में से 1,333 बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था बनाई गई है। इन बूथों पर निर्वाचन प्रकिया के बेेहतर रिकार्डिंग व वेबकास्टिंग के लिए आपरेटर को तैनात किया गया है। प्रत्येक 25 बूथों पर वेबकास्टिंग प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए एक-एक सुपरवाइजर को तैनात किया गया है। इन सुपरवाइजरों को भी उनके दायित्वों को लेकर प्रशिक्षित कर दिया गया है, जिससे कि वे किसी प्रकार की समस्याओं का त्वरित निदान कर सकें। नोडल अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने कहा कि वेबकास्टिंग के लिए चिन्हित बूथों की व्यवस्था पर नजर रखने के लिए कुल 54 सुपरवाइजर को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

विधान सभावार इतने बूथों की होगी वेबकॉस्टिंग
फरेंदा विधानसभा में 234, नौतनवा विधानसभा में 270, सिसवा विधानसभा में 270, सदर सुरक्षित विधानसभा में 276 एवं पनियरा विधानसभा में 283 बूथों की वेबकॉस्टिंग होगी।
विज्ञापन

विधानसभा वार नियंत्रण कक्ष भी होगा स्थापित
वेब कास्टिंग की मॉनिटरिंग के लिए विधानसभा वार नियंत्रण कक्ष भी बनेगा। सदर, फरेंदा, नौतनवां व निचलौल तहसील में तथा नगर पंचायत पनियरा कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें