जनसुनवाई में आए महिला उत्पीड़न के चार मामले, निस्तारण के निर्देश
महराजगंज। धनेवा स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना चंद्रा ने जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जिसमें महिला उत्पीड़न से संबंधित कुल चार मामले आए। श्यामदेउरवां थाने से संबंधित एक मामले में उन्होंने थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। जबकि शेष मामलों में समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने को कहा।
उन्होंने कहा कि महिलाओं व बच्चों के हितों की सुरक्षा करना शासन की प्राथमिकता है। ऐसे में जिम्मेदार इनसे जुड़े मामलों को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने जिला कारागार में पहुंच कर बंदी महिलाओं व बच्चों की समस्याओं को जाना। इस दौरान जेलर अरविंद श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर रंजीत यादव, जिला प्रोबेशन त्रिपाठी डीसी त्रिपाठी, काउंसलर प्रियंका त्रिपाठी, महिला थाना प्रभारी रंजना ओझा आदि मौजूद रहे।
-------------------------
बाढ़ क्षेत्र व वन स्टाफ सेंटर का किया निरीक्षण
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तथा वन स्टाफ सेंटर का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया।