फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से साढ़े चार लाख छीनकर बाइक सवार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से साढ़े चार लाख छीनकर बाइक सवार फरार
विज्ञापन

महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपार बैजौली रोड पर मंगलवार दोपहर घर से खरीदारी के लिए युवती का रुपये से भरा बैग बाइक सवार छीनकर फरार हो गया। बैग में साढ़े चार लाख रुपये थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए जानकारी जुटाने में जुटी है।
बांसपार बैजौली के टोला छावनी की विंध्यवासिनी विश्वकर्मा निजी अस्पताल में काम करती हैं। मंगलवार की दोपहर में वह बैंक में रकम जमा करने जा रही थीं। साइकिल के अगले हिस्से में बने कैरियर में नोटों से भरा बैग रखा था। घर से कुछ ही दूर पहुंची थीं कि पीछे से बाइक सवार तेजी से आया और नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। विंध्यवासिनी की शादी 28 नवंबर को है। उनके अनुसार, साढ़े चार लाख रुपये लेकर बैंक जमा करने जा रही थी। महराजगंज शहर में जरूरी सामान की खरीदारी करनी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी पहुंचे। उन्होंने कोतवाली पुलिस को इस मामले में जांच तेजी से करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस जांच में जुटी है। जल्दी ही आरोपित पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें