फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनौली में साढ़े तीन सौ किलोग्राम विदेशी मटर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली में साढ़े तीन सौ किलोग्राम विदेशी मटर जब्त
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में स्थित एक सामुदायिक शौचालय में छिपाकर रखे गए करीब साढ़े तीन सौ किलोग्राम विदेशी मटर की खेप को एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने एसएसबी टीम के साथ छापा मारकर जब्त किया है। जब्त मटर को कस्टम को सुपुर्द करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि सोनौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में स्थित एक सार्वजनिक शौचालय में विदेशी मटर की खेप को छिपाकर रखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर छापा मारा गया। यहां छिपाकर रखे गए सात बोरियों से कुल साढ़े तीन सौ किलोग्राम विदेशी मटर की बरामदगी हुई जिसे आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां को सुपुर्द कर दिया गया है। इस कार्रवाई को किए जाने के दौरान छापा मारने वाली टीम में एसएसबी के उप कमांडेंट अनीश, चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी व एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें