फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 344 किसानों ने कराई ई-केवाईसी, 142 का सत्यापन

Sat, 14 Dec 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के 57 गांवों में शुक्रवार को फार्मर रजिस्ट्री के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर दौरान ने नेवास पोखर, पौहरिया और बैजौली आदि गांवों में 344 किसानों ने ई-केवाईसी कराई है। जबकि 142 लोगों की सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण की गई है। फार्मर रजिस्ट्री में किसान व उसके पिता का नाम, उसके स्वामित्व वाले सभी गाटा संख्या अंकित होगी।
विज्ञापन

सह खातेदार होने पर गाटा में किसान का अंश, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड संख्या और ई-केवाईसी का विवरण होगा। उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने विकास खंड घुघली के बरवा खुर्द के पंचायत भवन में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित लेखपालों को निर्देशित किया है कि जितने भी लाभार्थियों का ई-केवाईसी हुआ है उन लोगों को जल्द से जल्द सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करें। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि पाने के लिए अब फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है।
रजिस्ट्री कराने की सुविधा वेब पोर्टल व मोबाइल एप के जरिए भी दी जाएगी। इससे घर बैठे भी रजिस्ट्री हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसानों का डिजिटल डेटा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री की शुरुआत की गई है। रजिस्ट्री तैयार होने के बाद भविष्य में किसान सम्मान निधि के अलावा केसीसी, फसल बीमा का लाभ भी इसके जरिए ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें