फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठंड के बीच बढ़ रहे सांस के मरीज

Sat, 14 Dec 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बढ़ते ठंड में सांस के मरीजों की समस्या बढ़ रही है और उन्हें सांस लेने में दर्द के साथ असुविधा भी झेलनी पड़ रही है। बच्चों के साथ-साथ बड़ों में भी यह समस्या देखी जा रही है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 735 मरीज पहुंचे, जिसमें 73 सांस की दिक्कत से परेशान थे।
विज्ञापन

पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में इस समय कफ की अधिकता के कारण सांस लेने में दिक्कत आ रही है। साथ ही गले में गड़गड़ाहट की आवाज भी निकल रही है। डाॅक्टर इनके लिए नेबुलाइजर के उपयोग की हिदायत दे रहे हैं, जिससे कफ छंट सके। इनके अलावा बड़ों में नाक जाम होने और गले में कफ के कारण दर्द और कुछ निगलने में असुविधा झेलनी पड़ रही है।
सांस की इन समस्याओं के निस्तारण के लिए गर्म पानी का सेवन, भाप और इनहेलर की सलाह के साथ दवाई लिख रहे हैं। सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव ने कहा कि सांस के रोगियों की संख्या कुछ बढ़ी है, जांच के बाद दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें