जनपद में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
महराजगंज। जनपद में बुधवार को भी तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन दिनों एक दिन के अंतराल में संक्रमित मिल रहे हैं। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 30 हो चुकी है। सभी संक्रमितों को सीएचसी गोपाला में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सोनौली सीमा पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नेपाल से आने जाने वालों की जांच करने में जुटी है।
अब जिले में कोरोना के कुल केस बढ़कर 12474 हो चुके हैं। 140 की मौत अब तक हो चुकी है। 12304 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बुधवार को 1289 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि प्रत्येक दिन अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। सक्रिय केस की संख्या इन दिनों बढ़ी है। विभाग की ओर से बचाव के प्रति सभी जागरूक करने की कोशिश की जा रही है।