फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदार बेपरवाह, दूसरे दिन केंद्रों पर लटका मिला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम्मेदार बेपरवाह, दूसरे दिन धान खरीद केंद्रों पर लटका मिला ताला
विज्ञापन

महराजगंज। कागजों में तो धान खरीद के लिए जिले में कुल 177 क्रय केंद्र क्रियाशील हो गए हैं, मगर हकीकत में इसकी स्थिति काफी इतर है। ग्रामीण क्षेत्र के क्रय केंद्र हों या नगरीय क्षेत्र के क्रय केंद्र, अधिकांश पर दूसरे दिन भी ताला लटका पाया गया। अधिकांश केंद्र पर न तो बैनर टंगा मिला और न ही वहां पर कोई कर्मी भी ही मौजूद पाया गया। इससे जिम्मेदारों के उन दावे को झटका लग रहा है जिसमें यह बताया जा रहा है कि क्रय केंद्रों पर सब कुछ ठीक है।
धान क्रय के लिए पीसीएफ के 59, पीसीयू के 54, यूपीएसएस के 28, खाद्य विभाग के 24, खाद्य विभाग से संबद्ध 10 कृषक उत्पादन संगठन तथा भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्र संचालित बताए जा रहे हैं। क्रय केंद्रों पर सोमवार से ही खरीद प्रारंभ हो चुकी है। दूसरे दिन जिले के चार केंद्रों पर खरीद की स्थिति देखी गई जिसमें केंद्रों पर अव्यवस्था दिखी। नौतनवां को छोड़कर शेष सभी केंद्रों पर ताला लटका मिला। विभिन्न केंद्रों पर कुछ इस प्रकार की स्थिति मिली।
विज्ञापन

बंद मिले चिउरहां के दोनों क्रय केंद्र
नगर के चिउरहां वार्ड में संचालित होने वाले दोनों केंद्र पर ताला लटका मिला। किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड चिउरहां में ताला लटका मिला वहां पर कोई कर्मी नहीं मिला। केंद्र पर बैनर नहीं मिला। वहीं, बगल में स्थित केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड में भी ताला लटका मिला, यहां पर भी केंद्र पर न तो बैनर मिला और न ही सचिव दिखे। अलबत्ता इस केंद्र पर झरना रखा नजर आया।
पनियरा साधन सहकारी समिति लिमिटेड का केंद्र मिला बंद
पनियरा रेंज के पास स्थित साधन सहकारी समिति का केंद्र भी बंद पाया गया। यहां पर भी बैनर लगा नहीं मिला, न ही कोई सचिव मौजूद मिला। स्थिति देखकर लगा कि यहां पर तैयारी अधूरी है तथा क्रय को लेकर गंभीरता नहीं है।
साधन सहकारी समिति बैकुंठपुर में अभी नहीं हुआ है तौल
नौतनवां तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समिति बैकुंठपुर धान क्रय केंद्र पर दूसरे दिन भी धान का क्रय नहीं हुआ। यहां सभी संसाधन मौजूद होने के बाद भी अभी तक कोई किसान अपना उपज बेचने के लिए नहीं लाए। साधन सहकारी समिति के सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 2500 बोरी तथा झरना आदि संसाधन मौजूद हैं। अभी तक 15 किसानों ने पंजीकरण पेपर जमा किया है, लेकिन किसी ने धान नहीं बेचा।
विज्ञापन

निष्क्रिय केंद्रों के विरुद्ध होगी कार्रवाई : डिप्टी आरएमओ
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी केंद्रों को क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया है। क्रय केंद्र प्रभारी केंद्रों के बाहर बैनर लगाते हुए सभी व्यवस्था को दुरुस्त रखें। जांच में लापरवाही मिलने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें