66 हजार अंत्योदय कार्डधारकों का मीठा होगा दिवाली का त्योहार
महराजगंज। जिले में केवल अंत्योदय कार्डधारकों को तीन महीने की चीनी इस माह बांटी जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से कोटेदारों को जरूरी निर्देश दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि जिले में कुल 66 हजार 619 अंत्योदय कार्ड धारकों को अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर माह की चीनी इसी माह बाटा जाएगा। प्रति कार्ड पर एक माह का एक किलो चीनी दी जाएगी। कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से देना होगा। उन्होंने बताया कि जिले में सभी कोटेदारों को समय से राशन का उठान करने व कार्डधारकों में वितरण करने का निर्देश दिया गया है। राशन वितरण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।