फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 24, 383 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर लोगों की भीड़ लग रही है। इससे टीका लगवाने में लोगों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को जिले में 24,383 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। भीड़ के मद्देनजर केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
महिला अस्पताल पर सुबह आठ बजे से लोगों का आना शुरू हो गया। कोई गेट पर तो कोई चाय की दुकानों पर बैठकर इंतजार करता रहा। 9 बजे के बाद टीकाकरण शुरू हुआ तो लोगों की लंबी कतार लगी गई। काउंटर पर नाम दर्ज कराने की होड लगी रही। यही हाल जिले के घुघली, फरेंदा, बनकटी, नौतनवां, रतनपुर, निचलौल, सिसवां, परतावल समेत अन्य केंद्रों की रही।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। भीड़ बढ़ने पर थोड़ी समस्या हो रही है। लेकिन, केंद्र पर पहुंचने वाले सभी लोगों को ठीक ढंग से टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोई पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। अब तक कुल केस 12,430 हो चुका है जिसमें सक्रिय केस 10 है। मरने वालों की संख्या 139 है। 12,280 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को 1124 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें