फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 24,271 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 24,271 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में टीकाकरण केंद्रों पर अब भीड़ नहीं हो रही है। केंद्र पर पहुंचने वाले लोग आसानी से टीका लगवाकर चले जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल में टीकाकरण केंद्र पर लोगों की भीड़ कम दिखी। केंद्र पर पहुंचे लोगों ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर टीका लगवाया। कर्मियों ने लोगों को दूसरी डोज समय से लगवाने के लिए जागरूक किया। जिले में 24271 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
महिला अस्पताल सहित सीएचसी फरेंदा, मिठौरा, निचलौल, घुघली, परतावल, पनियरा समेत अन्य केंद्रो पर टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने केंद्र पर भ्रमण कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि तेजी से टीका लगाया जा रहा है। जल्दी ही लक्ष्य पूरा हो जाएगा। अभियान से जुडे़ कर्मियों को दायित्व के प्रति सजग रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव इन दिनों नहीं मिल रहे हैं। जिले में कोई सक्रिय केस नहीं है। अब तक 12441 केस सामने आ चुके हैं। मरने वालों की संख्या 140 है। 12299 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है। टीम सैंपल एकत्र कर जांच करने में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें