ओली ने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन सिर्फ सत्ता के लिए है। उन्होंने कहा कि यूएमएल एक ऐसी पार्टी है जो युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक और किसानों से लेकर कार्यकर्ताओं तक के हितों की परवाह करती है।
कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूएमएल) के अध्यक्ष और नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि 21वीं सदी की जनता किसी से नहीं डरेगी। सत्ताधारी गठबंधन सिर्फ सत्ता के लिए है। चुनाव निडर माहौल में होना चाहिए। वह रविवार शाम को बुटवल में चुनावी रैली को संबोधित रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन सिर्फ सत्ता के लिए है। लोगों से बिना किसी भ्रम के यूएमएल के लिए वोट डालने का आग्रह किया। कहा कि यूएमएल एक ऐसी पार्टी है जो युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक और किसानों से लेकर कार्यकर्ताओं तक के हितों की परवाह करती है। ओली ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने कोई विकास परियोजना आगे नहीं रखी है, लेकिन पूर्व में 42 उद्योगों को बेचा है।