कोठीभार थाना क्षेत्र के भारत खंड पकड़ी गांव निवासी अनिरुद्ध प्रसाद निचलौल थाने पर पीआरडी के पद पर तैनात है। शांति भंग की धाराओं में पाबंद आरोपियों को लेकर एसडीएम कोर्ट में पेशी के लिए तहसील परिसर पहुंचे थे।
निचलौल तहसील परिसर में रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे पीआरडी जवान का पांच सौ रुपया गिर गया। जिसे दो युवक लेकर चले गए। कुछ देर बाद दोनों तहसील में आए तो पीआरडी जवान दोनों से रकम मांगा, इसके बाद दोनों पीआरडी जवान से भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोठीभार थाना क्षेत्र के भारत खंड पकड़ी गांव निवासी अनिरुद्ध प्रसाद निचलौल थाने पर पीआरडी के पद पर तैनात है। शांति भंग की धाराओं में पाबंद आरोपियों को लेकर एसडीएम कोर्ट में पेशी के लिए तहसील परिसर पहुंचे थे। इसी बीच कुछ कागजात निकालने के दौरान उनके जेब से पांच सौ रुपये गिर गए। इसी बीच पीआरडी जवान अनिरुद्ध के बगल में खड़े दो युवकों की नजर रुपये पर पड़ी। वह रुपये को लेकर मौके से फरार हो गया।
कुछ देर बाद पीआरडी अनिरुद्ध अपने अन्य सहयोगियों के साथ गिरे रकम की तलाश करने में जुट गए। इसी बीच रकम लेकर फरार होने वाले युवक फिर तहसील में पहुंचे। कुछ लोगों ने बताया कि यही दोनों रकम लेकर गए हैं। इसके बाद पीआरडी अनिरुद्ध ने युवकों से गिरे रकम की मांग की। जिसपर युवक आक्रोशित होकर पीआरडी जवान अनिरुद्ध से भिड़ गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी गंगाराम यादव ने कहा कि दोनों युवकों को थाने लाया गया है। पूछताछ करने के बाद संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।