फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण 18-47-22

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 20441 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ बढ़ने के कारण लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। मंगलवार को जिले में 20441 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में भीड़ की वजह से करीब 20 लोग वापस चले गए। वहीं, परतावल सीएचसी, घुघली, निचलौल, रतनपुर, फरेंदा समेत अन्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, हरिहरपुर में टीका लगवाने के दौरान महिलाओं ने नोंकझोक की।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी हरिहरपुर में कोविड टीकाकरण को लेकर वैक्सीन लगवाने आए महिला व पुरुषों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं धक्का-मुक्की के कारण लाइन से बाहर हो जाने के कारण आपस में नोंक- झोक करने लगीं। सिंदुरिया थाने की पुलिस के आने पर किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

हरिहरपुर पीएचसी पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए व्यक्तियों के द्वारा आधार कार्ड मोबाइल फोन नंबर दिया जाने लगा। महिला, पुरुषों की लंबी लाइन लग गई लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण महिलाओं की लाइन एक समूह में परिवर्तित हो गई। महिलाएं आपस में धक्का- मुक्की करने लगी। लाइन में खड़ी कुछ महिलाएं धक्का-मुक्की के कारण लाइन से अलग हो गईं। लिहाजा वहां नोक -झोक हुई।
परसौनी के दिग्विजय यादव, प्रभुदयाल, ओड़वलिया के खदेरू, रामपुर कला से ननकु का कहना है कि भीड़ के कारण लाइन से अलग हो गए। टीकाकरण नहीं हो पाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के प्रभारी अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार शुक्ला का कहना है कि भीड़ होने के कारण समस्या हो रही है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीका लगाने की गति बढ़ रही है। प्रत्येक दिन अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला
महराजगंज। जिले में मंगलवार को कोराना पॉजिटिव केस नहीं मिला। अब तक 12429 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें 8 केस सक्रिय है। मरने वालो की संख्या 139 है। 12281 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें