नियंत्रण कक्ष से बोर्ड परीक्षा की शुचिता को देखेंगे 20 जिम्मेदार
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 110 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में होने वाली परीक्षा की मानीटरिंग के लिए नियंत्रण कक्ष में सुबह तथा शाम की पाली में दस-दस जिम्मेदारों की तैनाती की गई है। वे परीक्षा केंद्रों की अनुचित स्थिति तथा सीसीटीवी के सही ढंग से कार्य न करने पर उसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराएंगे।
नौतनवा तहसील क्षेत्र के आठ केंद्रों की प्रथम पाली में आजाद प्रजापति व दूसरी पाली में दिनेश चंद्र तथा आठ केंद्रों की प्रथम पाली में अखिलेश सिंह व दूसरी पाली में दिग्विजय सिंह, फरेंदा तहसील क्षेत्र के 11 केंद्रों की प्रथम पाली में रत्नेश कुमार व दूसरी पाली में सरोज मानीटरिंग करेंगी। 11 केंद्रों की प्रथम पाली में प्रियंका व दूसरी पाली में संदीप सिंह, निचलौल तहसील क्षेत्र के 12 केंद्रों की प्रथम पाली में रमेश चंद्र व दूसरी पाली में अर्चना देवी की डयूटी लगाई गई है। 12 केंद्रों की प्रथम पाली में अजय कुमार सिंह व दूसरी पाली में माधुरी पांडेय, सदर तहसील क्षेत्र के 14 केंद्रों की प्रथम पाली में अनिल कुमार व दूसरी पाली में मोहम्मद कादिर मानीटरिंग करेंगे। जबकि सदर क्षेत्र के 10 केंद्रों की प्रथम पाली में धनुशधारी व दूसरी पाली में अनमोल यादव, सदर क्षेत्र के 11 केंद्रों की प्रथम पाली में हरिश्चंद्र विश्वकर्मा व दूसरी पाली में अल्का पटेल नजर रखेंगी। सदर तहसील क्षेत्र के 13 केंद्रों की प्रथम पाली में आशुतोष कुमार व दूसरी पाली में पूजा मद्धेशिया नियंत्रण कक्ष से मानीटरिंग करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि नियंत्रण कक्ष से केंद्रों की निगरानी के लिए कार्मिकों को तैनात किया गया है। सभी अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें तथा सूचनाओं से अवगत कराएं।
---------------------------------
निगरानी के लिए लगेगी 10 एलईडी
जीएसवीएस में तहसीलवार केंद्रों की निगरानी के लिए कुल 10 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिसमें से आठ को लगा दिया गया है। जल्द ही दो और स्क्रीन को लगाने का कार्य पूरा करा लिया जाएगा।