फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित=== पेज नंबर दो के लिए प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुपस्थित मिले 18 कर्मचारी, वेतन रोका
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को विकास भवन के दस कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए 18 कर्मियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। विभागीय जिम्मेदारों से संस्तुति सहित आख्या भी तलब की है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में एडीओ राघवनाथ प्रसाद तथा वरिष्ठ सहायक पुरुषोत्तम व दिलीप कुमार अनुपस्थित मिले। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में कन्हैया लाल वर्मा तथा वरिष्ठ सहायक कमलेश्वर पटेल, राजेश सिंह, मणींद्र सिंह व उत्कर्ष शुक्ला, लघु सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक कासिम अली एवं कनिष्ठ सहायक अखिलेश कुमार सिंह, अमीन सुुुरेंद्र यादव व पत्रवाहक संतोष गुप्ता अनुपस्थित पाए गए। जिला पंचायत राज विभाग कार्यालय में संविदा पर तैनात जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला समन्वयक संतोष शुक्ला व मनोज प्रजापति, योजना सहायक अमित पांडेय तथा कंप्यूटर आपरेटर स्मिता चतुर्वेदी व विवेक पांडेय अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

अनुपस्थित कर्मियों को देना होगा स्पष्टीकरण
अनुपस्थित मिले सभी 18 कर्मियों को संबंधित विभागाध्यक्ष के माध्यम से स्पष्टीकरण भी प्रस्तुत करना होगा। उन्हें यह बताना होगा कि किन कारणों से वे निरीक्षण के दौरान कार्यालय में उपस्थित नहीं रहे।
इन कार्यालयों में मौजूद मिले जिम्मेदार
सहायक निदेशक मत्स्य, दुग्धशाला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी अपने कार्यालय में कर्मियों के साथ उपस्थित मिले।
सफाई व्यवस्था सुधारने व टूटी मेज की नीलामी का दिया निर्देश
सीडीओ ने पंचायत राज विभाग कार्यालय में टूटी मेज मिलने पर लेखाकार को निर्देशित किया कि सत्यापन कराते हुए इसकी नीलामी कराई जाए। साथ ही सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से कहा कि वे कार्यालय की सफाई पर विशेष जोर दें।
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में किए गए निरीक्षण में कुल 18 कर्मी अनुपस्थित मिले हैं। उनका एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है। कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से कर्मियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। -गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें