फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघेला का जलस्तर घटा, अभी भी कई गांव पानी से घिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुर। रविवार को बघेला नदी का जलस्तर घटने के बावजूद अभी भी बाढ़ प्रभावित गांवों में पानी जमा हुआ है। लोगों को आने जाने में काफी समस्या हो रही है। कुछ गांवों के सम्पर्क मार्ग कट गए हैं तो कुछ गांव के मार्ग पर अभी भी पानी बह रहा है। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के गांव चकदह में बघेला नदी में आयी बाढ़ से कई घरों में अभी भी पानी भरा है। लोगों को मुख्य मार्ग पर आने के पानी में होकर आना पड़ रहा है। चकदह गांव के घरोही, आजाद नगर, बेलहिया, परसहवा तथा मनिकापुर टोले पर गीता, रामस्वरुप, सर्वजीत पाण्डेय, श्रीराम, पंचम, बिन्दी, रज्जाक, राजू, जब्बार, सफरुद्दीन, विरेंद्र, अंगद, सर्जुन, सुग्रीव, श्रीराम, तुफेल, हरिलाल, रामचंदर, सपना, लक्ष्मण, बुद्धू, मोतीलाल, कौशर अली, राममिलन यादव, इंद्रावती, महबूब, लल्लू आदि के घरों में पानी घुसा हुआ है। महरी घोड़हवा गांव से घोड़हिया को जोड़ने वाले पिच मार्ग पर लगभग तीन फीट पानी बह रहा है। लोगों को आने जाने में समस्या हो रही है। बिषखोप गांव के लक्ष्मीपुर से परसा भटोलिया को जोड़ने वाला पिच मार्ग कट गया है। बिजली का पोल रखकर आवागमन हो रहा है। चारपहिया वाहनों का आवागमन ठप है। अभी भी पिपरवास, करौता, चूड़िहारी, लुठहवा, श्रीरामपुर, जिगिना, गंगवलिया आदि गांवों में फसलें जलमग्न हैं।
विज्ञापन

नौतनवां विधायक ने किया बंधे का निरीक्षण
पुरंदरपुर। रविवार की दोपहर नौतनवां विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने समर्थकों के साथ मझार क्षेत्र में दर्जनों गांवों को बाढ़ से बचाने वाले आराजी सुबाइन से कुड़िया तक बने बंधे का निरीक्षण किया। बंधा कई जगहों पर जर्जर देख संबंधित अधिकारियों से मरम्मत कराने को कहा। गौहरपुर, रानीपुर, एंव अमावहा ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान सुबराती प्रधान, जनार्दन जायसवाल, गयासुद्वीन, नुरूलहोदा, राधेश्याम,गोरख चौधरी, रामवृक्ष, अब्दुला मंजरी, झिनकू यादव आदि मौजूद रहे।

बाढ़ पीड़ितों में एक-एक हजार का चेक वितरित
बरगदवां। नौतनवां ब्लॉक के कोहरगड्डी में महाव तटबंध टूटने से बाढ़ की चपेट में आए दर्जनों बाढ़ पीड़ितों में एक-एक हजार रुपये का चेक वितरित किया गया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दीपक त्रिपाठी ने महाव नाला पुल के पास रविवार की सुबह कोहरगड्डी, मल्लाह टोला व छितवनिया, परसामलिक के परमेश्वर, रामदास, वली मोहम्मद, नजीर अहमद, बेचन, सोनू, मुस्तफा, हैदर, अमीर, झिंना, जयराम, रोहित, विनोद, मुबारक, नागेश्वर आदि को एक-एक हजार रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन

महाव तटबंध जून से छितवनिया, कोहरगड्डी, खैरहवादूबे, झिंगटी के नौ स्थानों पर टूटने से क्षेत्र के कोहरगड्डी, छितवनिया, खैरहवा, दोगहरा, देवघट्टी,परसामलिक आदि गांवों में तबाही मची हुई है। अब तक दर्जनों मकान ध्वस्त हो चुके हैं। इस दौरान बसपा नेता प्रहलाद प्रसाद कन्नौजिया, मनोज गिरी, भीमचंद गौतम, विकास मिश्र, पवन जैसवाल, अरुण गिरी, फुलदेव कन्नौजिया, दीनानाथ सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें