महिला अस्पताल में कोविड टीका लगाती एएनएम।
- फोटो : MAHARAJGANJ
17,089 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को 17,089 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लोग सुबह नौ बजे पहुंचने लगे तथा ज्यादा भीड़ नहीं होने के कारण लोग आराम से टीका लगवाकर घर चले गए। केंद्रों पर बूस्टर डोज भी लगाई गई। बीआरसी परिसर में शिक्षक फोन पर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने में जुटे रहे। इसके अलावा टीका नहीं लगवाने वालों के बारे में जानकारी लेकर रजिस्टर में उनका नाम अंकित किया गया। अपर एसडीएम मोहम्मद जसीम ने सदर बीआरसी पहुंचकर फोन करने वाले शिक्षकों से जानकारी ली। उन्होंने पूरी सूचना समय से अपडेट करने के साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा, निचलौल, घुघली, रतनपुर, सिसवा समेत अन्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोग पहुंचे। गांव में भी कैंप के माध्यम से टीका लगाया गया। इसके अलावा मोबाइल टीम ने भी भ्रमण कर निर्धारित स्थान पर टीका लगाया। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्रों पर तैनात कर्मी दूसरी डोज का टीका समय से लगवाने के लिए जागरूक करने में जुटे हैं। संवाद