फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहे नुकसान पहुंचा रहे गेंहू की फसल

विज्ञापन
crops
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। जिले में गेंहू की फसल को अब चूहों द्वारा नुकसान होने लगा है। इससे किसानों को न केवल अपने फसल का नुकसान उठाना पड़ रहा है बल्कि चूहों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। किसानों ने अगर इस पर ध्यान नहीं दिया तो 20 प्रतिशत फसल का नुकसान होना तय है।
गेंहू की फसल खेतों में लहलहा रही है। मौसम के उतार चढ़ाव के को किसानों को चिंता सताने लगी थी कि गेंहू के दाने कमजोर न हो जाए जिससे किसानों को काफी नुकसान होगा। जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि मौसम ने किसानों को कुछ राहत दी है। लेकिन अब गेंहू की फसल में चूहे का खतरा बढने लगा है। दरअसल चूहे के ऊपर के दांत बहुत ही मजबुत होते हैं। यह फसलों को आसानी से काटते हैं। गेंहू की फसल को जड़ से काटने के बाद यह यह सूख जाते हैं। चूहों की बढोत्तरी गेंहू के सीजन में होती है। गेंहू के खेत में बिल बनाकर छिपे रहते हैं। यदि इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो 15 से 20 प्रतिशत तक गेंहू के फसल चट कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को अनुदान पर मिलेगी दवा
जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि चूहों को मारने में उपयोगी दवा जिंक फास्फाइड या बेरियम कार्बोनेट 10 ग्राम दवा का पाउडर को एक हेक्टेयर में प्रयोग किया जाता है। यह 60 रूपये का है। दवा खरीदने के लिए किसानों के खाते में 50 प्रतिशत अनुदान की राशि भेज दी जाएगी। फसल सुरक्षा को लेकर किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही विभाग की ओर से मिलने वाली हर संभव सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें