जनपद में 14,689 लोगों को लगाया गया कोरोनरोधी टीका
महराजगंज। कोरोना रोधी टीकाकरण के लिए बनाए गए केंद्रों पर अब भीड़ कम जुट रही है। केंद्रों की संख्या में भी काफी बढ़ोत्तरी की गई है। कई केंद्रो पर तो स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों का इंतजार भी करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर महिला अस्पताल पर लोगों की भीड लगी रही। जिले में 14689 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया।
सोमवार को महिला अस्पताल में टीका लगवाने पहुंचे वीरेंद्र, राजेश मिश्रा ने बताया कि पहले की अपेक्षा भीड थोडी कम है। जिससे समस्या कम हुई है। वहीं चौक बाजार, निचलौल, घुघली समेत अन्य केंद्रो पर टीका लगवाने के लिए लोग कतार में खड़े रहे।
फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के 17 केंद्रों पर सोमवार को कुल 12 सौ लोगों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अंजनी सिंह ने बताया कि क्षेत्र के खजुरिया, सोहरवलिया कला, बनकटी, आनंदनगर पुराना अस्पताल, बरगदवां राम सहाय, बरगदवां हरैया, बैकुंठपुर व मुड़िला सहित 17 केंद्र बनाए गए थे। जहां पर सुबह से ही केंद्रों पर टीकाकरण शुरू हो गया। जागरूकता के कारण अधिकांश लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा दिया गया है। केंद्र पर अब भीड़ भी कम होने लगी है। केंद्र पर पहुंचे राजेश, सुनील, इसरावती, सुनीता आदि ने बताया कि भीड़ कम होने के कारण आसानी से टीकाकरण हो गया।
जिले में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस कोई नहीं मिला। अब तक 12,440 केस सामने आ चुका है। मरने वालों की संख्या 140 है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 12299 है। जिले में सक्रिय नहीं है। सोमवार को महज 172 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।