फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर निशुल्क होंगी 14 स्वास्थ्य जांचें

Thu, 31 Oct 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के लिए नई व्यवस्था बनाई है। अब मरीज अपने निकटतम आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर 14 प्रकार की स्वास्थ्य जांच निशुल्क करा सकेंगे। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मरीजों को पीएचसी और सीएचसी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। 192 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर यह सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर लोग सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ विभिन्न रोगों की पहचान और प्राथमिक उपचार भी करवा सकेंगे। यहां पर लोगों को टीबी, हेपेटाइटिस-बी, गर्भावस्था की जांच, डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया सहित 14 तरह की जांच की सुविधा मिलेगी, जबकि पहले करीब छह प्रकार की जांच की सुविधा मिलती थी। जांच की संख्या बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्र की आबादी को जिला अस्पतालों या फिर निजी अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और अधिक दूरियों के कारण लोग अपने स्वास्थ्य समस्याओं की अनदेखी करते थे, लेकिन अब इन हेल्थ वेलनेस सेंटरों के माध्यम से लोग अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समय पर समाधान कर सकेंगे।
एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले में 192 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां सीएचओ तैनात है। यहां पर स्वास्थ्य से संबंधित सभी प्रकार की समस्या के लिए व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें