फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक चोरी में 13 माह का सश्रम कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के मुनीम साहनी को बाइक चोरी के मामले में दोषी पाए जाने पर न्यायालय ने एक साल तीन माह सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।13,000 रुपये अर्थ दंड से भी दंडित किया है।
विज्ञापन

सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत न्यायालय में प्रभावी ढंग से इस मुकदमे में पैरवी की गई। 25 सितंबर 2022 को मुनीब साहनी ने बाइक चोरी कर नेपाल राष्ट्र में भेज दिया था। पुलिस ने बाइक बरामद करने के बाद आरोपी को न्यायालय चालान कर दिया था। मामले में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह सजा सुनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें