फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध खनन में लिप्त 12 बैलगाड़ी तोड़ी

Tue, 09 Jan 2024 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। केवलापुर खुर्द गांव में सोमवार की रात प्रशासन ने छापा मारा। इस दौरान अवैध खनन में संलिप्त 12 बैलगाड़ी को पकड़कर जेसीबी से तोड़वा दिया।पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चौक क्षेत्र में लगातार अवैध बालू खनन की सूचना मिल रही थी। सोमवार की देर रात डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार देशदीपक तिवारी, खनन निरीक्षक अजीत कुमार व चौक थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत पाठक की संयुक्त टीम ने केवलापुर खुर्द से होकर बहने वाली रोहिन नदीं क्षेत्र में छाला डाला। इस दौरान बालू की अवैध खनन कर कुछ लोग बैल गाड़ी पर लाद कर ले जा रहे थे। टीम को देखते ही तस्कर बालू लदी बैलगाड़ी छोड़कर भाग निकले। टीम ने बैल गाड़ियों को कब्जे में लेकर तत्काल जेसीबी बुलाकर क्षतिग्रस्त करा दिया। नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी ने कहा कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें