फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 102 लोग कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय केस की संख्या पहुंची 393

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 102 लोग कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय केस की संख्या पहुंची 393
विज्ञापन

12814 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, 264 संक्रमित होमआइसोलेशन में
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में मंगलवार को 102 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब सक्रिय केस बढ़कर 393 हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित इन दिनों तेजी से मिल रहे हैं। 264 लोग होम आईसोलेशन में हैं। अब तक कुल 10,10, 090 सैंपल की जांच हो चुकी है। केस बढ़ने पर लोगों को जागरूक करने के साथ ग्राम स्तर पर निगरानी तेज कर दी गई है। संक्रमितों का बेहतर ढंग से इलाज करने के लिए विभाग की ओर से इंतजाम किए गए हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां आने वाली शिकायतों का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि अब तक जिले में 13,353 केस सामने आ चुके हैं। मरने वालों की संख्या 142 है। 12814 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। मंगलवार को 1326 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रभाव को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। हर हाल में मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें