फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर नौतनवां में निकली प्रभातफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गुरु नानकदेव देव का प्रकाशोत्सव महापर्व चार नवंबर को मनाया जाएगा। इससे पहले दो नवंबर को नगर कीर्तन का आयोजन होगा। नगर कीर्तन से पहले हर रोज गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकालने की परंपरा है। इस बीच नौतनवां नगर में सोमवार को गुरुद्वारा से सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का दल झाल-मंजीरों पर शबद कीर्तन करते हुए हनुमान चौक, रेलवे स्टेशन चौराहा, जनता चौक, अस्पताल चौराहा, जायसवाल मुहल्ला होते हुए वापस गुरुद्वारा लौट आया। इसके बाद गुरुद्वारा में प्रसाद वितरण किया गया। गुरू सिंह सभा गुरुद्वारा नौतनवां के प्रधान परमजीत सिंह बाबी ने बताया कि हर रोज नगर के अलग-अलग रास्तों से 31 अक्टूबर तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी। एक नवंबर को नगर में खालसा मार्च एवं दो नवंबर को भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
इस मौके पर रंजीत सिंह, सतपाल सिंह, रविंद्र सिंह, मंजीत सिंह, बलजीत सिंह, रविंद्र कौर, तजिंदर कौर, बलबीर कौर, गुरचरन कौर, सुरजीत कौर, परमजीत सिंह सोनू, बंटी सिंह, सुरजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें