फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में 'ऑनर किलिंग', प्रेमी युगल की हत्या

Wed, 12 Jun 2013 03:19 PM IST
मथुरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा जिले में एक पिता ने अपनी बेटी को अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो गुस्से में आकर दोनों की हत्या कर दी।

शुरुआत में ऑनर किलिंग का शक जताया जा रहा था, हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।

बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे वक्त से प्रेम संबंध थे। इस वारदात के बाद युवती के परिवार के लोग फरार हैं। युवती की जल्द ही शादी होने वाली थी।

जिले के जैंत चौकी क्षेत्र के गांव राल निवासी भूरीसिंह बघेल ने घर के बाहरी हिस्से में दुकानें बना रखी हैं। इनमें से एक दुकान में मोहन सैनी (30) जनरल स्टोर चलाता है।
विज्ञापन


एक पैर से विकलांग मोहन पिछले दस साल से यहां टेलर का काम भी करता था। पुलिस के अनुसार मोहन के भूरी की लड़की रेखा (20) से संबंध थे।

मंगलवार की रात ढाई बजे रेखा के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा तो हत्या कर दी। दोनों के गले धारदार हथियार से काटे गए थे।

गांव वालों के अनुसार सुबह भूरीसिंह ने नाटक किया कि किसी ने दोनों की हत्या कर दी है। लेकिन जब गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी तो वह परिवार के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन


बताया गया कि रेखा की 13 जुलाई को शादी होने वाली थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेखा के परिजनों की तलाश की जा रही है।

ऑनर किलिंग नहीं है। दोनों में अवैध संबंध थे। ऐसा लगता है कि युवती के परिवार के लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा और हत्या कर दी।
-ओमवीर सिंह, एसपी सिटी, मथुरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें