फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: श्रीकला ने गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में की मुलाकात, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

Wed, 15 May 2024 08:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

इससे पहले मंगलवार को श्रीकला के पति व पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने समर्थकों संग बैठक में चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी।
विज्ञापन
श्रीकला ने गृहमंत्री से मुलाकात की - फोटो : X: @ShrikalaSingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट इन दिनों चर्चा में है। इस बीच पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला ने बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि 'माननीय गृहमंत्री जी से शिष्टाचार भेंट'। अब इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है कि श्रीकला जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकती हैं। 

विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने समर्थकों संग बैठक में चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। देर शाम क्षेत्र के शेरवा स्थित आझू राय इंटर कालेज पर आयोजित जन बैठक में विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने ये बात कही थी। जिसमें उन्होंने पहले समर्थकों से उनकी राय जानी और अंतिम में अपनी बात रखी थी।
विज्ञापन

धनंजय सिंह ने मोदी और योगी की तारीफ भी की
उन्होंने मोदी व योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा था कि दोनों जगह बहुत ही मजबूत अच्छी और पारदर्शी निर्णय लेने वाली सरकार काम कर रही है। विगत 10 वर्षों में सरकार ने सर्व साधारण के कल्याण के लिए अच्छे निर्णय लिए हैं। विदेशों में भी देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब वे चुनाव से हट गए हैं लेकिन आप देखें की कौन-कौन यहां से चुनाव में प्रत्याशी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें