फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अखिलेश को लिखा जा रहा दुनिया का सबसे लंबा खत

Tue, 09 Jul 2013 01:56 AM IST
गाजीपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर शहीदों की धरती गाजीपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर की सामाजिक संस्था उम्मीद और मशाल के संयुक्त प्रयास से अनोखी पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन


सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ध्यान जिले की समस्याओं की ओर दिलाने के लिए दुनिया का सबसे लंबा खत तैयार किया जा रहा है।

इसकी लंबाई 5 हजार फीट के करीब होगी। फिलहाल गुजरात के छात्रों द्वारा लिखा 2841 फीट लंबा पत्र गिनीज बुक आफ द वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है।

सोमवार को ददरीघाट स्थित उम्मीद की पाठशाला पर दर्जनों छात्रों तथा युवकों ने नीले चार्ट पेपर पर शहर की ज्वलंत समस्याओं को लिखकर इसकी विधिवत शुरुआत की।

इस पत्र में शहर तथा जिलेभर की समस्याओं और उसके निराकरण के सुझावों को लिखा जाएगा। इसको तैयार करने के लिए शहर के संभ्रांत लोगों, स्कूल-कालेज के छात्रों, युवाओं तथा हर तबके के लोगों से सहयोग लिया जाएगा।

15 अगस्त तक इस खत को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकेबाद इसे प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव को सौंपा जाएगा।

इस अभियान से जुड़ने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी सहारा लिया जाएगा। इसके लिए 16 युवाओं की टीम बनाई गई है। पत्र में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, व्यापार, शिक्षा, अपराध आदि हर प्रकार की समस्याओं का उल्लेख किया जाएगा।
विज्ञापन


उम्मीद संस्था के निदेशक सिद्धार्थ राय ने बताया कि पत्र को करीब 5 हजार फीट लंबा तैयार करने की योजना है। गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रों की ओर से तैयार किया गया 2841 फीट लंबा पत्र को दुनिया का सबसे लंबा पत्र माना जाता है।
विज्ञापन


यदि हमारी टीम अपने मकसद में कामयाब हो जाती है तो गुजरात में लिखे गए उस पत्र का रिकार्ड तोड़ कर गिनीज बुक आफ द वर्ल्ड रिकार्ड में जिले और संस्था का नाम दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें