ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगाकलां में युवक ने खुद के बाड़े में स्थित पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम डोंगराकलां निवासी बाली चंदेल (19) पुत्र खुशीलाल चंदेल बुधवार की रात को करीब दस बजे तक घर के बाहर गांव के ही कुछ लोगों के साथ बैठे रहे। इसके बाद वह घर जाने की कहकर निकल गए। बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे जब उनका बड़ा भाई घर से कुछ दूरी पर स्थित बाड़े में शौचक्रिया से निवृत होकर जैसे ही बाहर निकला तो उसे भाई का शव पेड़ पर रस्सी से लटकता दिखा। यह देख उसने तत्काल अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिस पर वहां पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर नाराहट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई चाली ने बताया कि बाली हैदराबाद में मकानों में शटरिंग का काम करता था, लेकिन लॉकडाउन में वह वापस आ गया था। इसके बाद जब कोरोना के मामले कम हुए तो वह दिल्ली में एक कंटेनर पर क्लीनर का काम करने लगा। उसने बताया कि बाली तीन भाई व तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। उसने बताया कि बाली में फांसी किन कारणों से लगाई इसका पता नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।