फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए आयोजित हुई मेंहदी प्रतियोगिता

विज्ञापन
जिला कारागार में हाथों में लगी मेंहदी दिखलाती महिला बंदी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए आयोजित हुई मेहंदी प्रतियोगिता
विज्ञापन

ललितपुर। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए एक महिला सामाजिक संस्था की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जीतने वाली तीन महिला बंदियों को उनके भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए राखी एवं अन्य सामग्री प्रदान की गई।
दिगंबर जैन महासमिति ब्राह्मी सुंदरी महिला संभाग की ओर से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिला कारागार में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त महिला बंदियों के लिए पुरस्कार वितरित करते हुए कारागार में निरुद्घ सभी महिला बंदियों को उनके भाइयों को कलाई पर बांधने के लिए राखी एवं अन्य सामग्री भेंट की। संस्था द्वारा कारागार में महिला बंदियों के आत्मसम्मान, स्वाभिमान को लेकर परिचर्चा एवं गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जो महिला बंदियों को जीवन में अच्छे कार्य करने की प्रेरणा देगी और भाई बहिन के पवित्र रिश्ते के बंधन को और मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था की अध्यक्ष अनुपमा जैन गुड़िया ने पक्तियां पेश करते हुए कहा कि हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरा मकसद हर तकदीन और तस्वीर बदलने का है। गोष्ठी का संचालन डिप्टी जेलर जीवन सिंह के द्वारा किया गया। समिति द्वारा कारागार के अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर सम्मानित किया। कारागार के प्रभारी अधीक्षक/जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा सभी आभार व्यक्त किया। उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि वह भविष्य में कारागार में निरुद्घ बंदियों के लिए अच्छे कार्य करती रहें। इस मौके पर डॉ.विजय द्विवेदी, डिप्टी जेलर भोलेनवाथ आंबेडकर, अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें