ललितपुर में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक किशोरी झुलस गई। घटना थाना बानपुर अन्तर्गत ग्राम सुनवाहा की है। बताया जा रहा है कि दोनों खेत पर गई थीं, इसी दौरान यह हादसा हुआ। किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ललितपुर के थाना बानपुर अन्तर्गत ग्राम सुनवाहा में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक किशोरी झुलस गई। किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
थाना बानपुर अन्तर्गत ग्राम सुनवाहा निवासी गेंदाबाई 40 पत्नी हल्के रैकवार अपनी भतीजी 15 शिवानी पुत्री सुक्कन के साथ रविवार को खेत पर गई थी, तभी शाम को बारिश होने लगी, जिस पर वह दोनों पैदल घर वापिस लौट रही थीं। जब वह दोनों आगे जाकर सरूपा के खेत में पहुंची, तभी आकाशीय बिजली गिरने से चाची-भतीजी झुलस गयीं। परिजनों को जानकारी हुई तो वह उन्हें देर रात जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गेंदाबाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवानी की हालत गंभीर होने पर चिकित्साओं ने उसे झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया।