ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरधा में हाईवे पर खेत से चारा काटकर लौट रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरधा निवासी सुखवती (35) पत्नी कैलाश कुशवाहा मंगलवार की शाम को चारा काटकर सिर पर चारा रखकर लौट रही थी। जब वह हाईवे से पैदल लौट रही थी तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिस पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, जिस पर परिजन उसके शव को वापस जिला अस्पताल ले आए। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। उसके देवर दशरथ कुशवाहा ने बताया कि भाभी की दो बेटियां और दो बेटे हैं।