फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

463 टीमें पल्स पोलिया की तर्ज पर करेंगी कोविड लक्षणयुक्त लोगों को चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की 463 टीम पांच दिवसीय अभियान चलाएंगी। यह टीमें पल्स पोलियों कार्यक्रम की तर्ज पर घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी जिसमें कोविड लक्षण वाले व टीकारण से वंचित बुजुर्ग व बच्चों को चिह्नित करेंगी।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 24 से 29 जनवरी तक चिह्नीकरण अभियान चलाएगा। टीम में आशा, आंगनबाड़ी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक सर्वे करेंगी। 463 गठित टीम दो लाख तीस हजार घरों का सर्वेक्षण कर कोविड लक्षणयुक्त, नियमित टीकाकरण से छूटे दो साल की आयु से कम के बच्चे व 60 वर्ष की आयु के कोविड टीका प्राप्त न करने वाले बुजुर्गों की सूची तैयार की जाएगी।
सर्वे के दौरान ऐसे लोगों की जानकारी ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सक को दी जाएगी। सर्वेक्षण पूर्ण होने पर घरों के बाहर स्टीकर लगाए जाएंगे। साथ ही कोविड से बचाव के लिए जागरूक करेंगी। एमडी कम्यूनिटी मेडिसिन डॉ. सौरभ सक्सेना ने बताया कि इस अभियान के द्वारा परिवारो को कोविड से बचाव संबंधी सभी उपायों जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का सही तरीके से प्रयोग करना, हाथ धोने की विधि आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इन लक्षणों वाले होंगे चिह्नित
बुखार, खांसी, जुकाम, थकावट, सरदर्द या बदन दर्द, स्वाद या गंध की चेतना चली जाना, बुखार के साथ दस्त, बुखार के साथ त्वचा पर चक्कते कोविड के लक्षण हैं। ऐसे लोगों का चिह्नीकरण किया जाएगा।
घर-घर पहुंच रहीं टीमों को वास्तविक जानकारी जरूर दें। यदि कोविड के लक्षण हैं तो इसे कतई छिपाए नहीं और टीम को बताएं, जिससे कि मौके ही दवाई उपलब्ध कराई जा सके। जरूरत पड़ने पर चिकित्सा अधीक्षक/ प्रभारी चिकित्साधिकारी को सूचित किया जा सके। - डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें