फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मौत, रेल की पटरी पार करते समय हुआ हादसा, पति चल रहा था आगे

Sun, 24 Apr 2022 06:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ की निवासी मायादेवी झां (50) पति हरीनारायण के साथ ललितपुर में अपनी रिश्तेदारी में आईं थीं। दंपती रविवार को अपने घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और प्लेटफार्म पर जाने के लिए पति के साथ मायादेवी रेल पटरी पार कर रही थीं। इस दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में रेल की पटरी पार करते समय महिला की मौत हो गई। रविवार को रिश्तेदारी से होकर अपने घर टीकमगढ़ जा रही महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ में आंबेडकर तिराहा के निकट निवासी मायादेवी झां (50) पति हरीनारायण के साथ ललितपुर में अपनी रिश्तेदारी में आईं थीं। दंपती रविवार को अपने घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और प्लेटफार्म पर जाने के लिए पति के साथ मायादेवी रेल पटरी पार कर रही थीं।

जानकारी के अनुसार हरीनारायण आगे थे, जबकि माया उनसे कुछ कदम पीछे चल रहीं थीं। इसी दौरान ट्रैक पर मालगाड़ी आती देख पति ने आवाज लगानी चाही, लेकिन तब तक मायादेवी मालगाड़ी की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरीनारायण ने बताया कि मायादेवी गृहणी थीं। उनकी पांच लड़की और एक लड़का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें