फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर गालियां देकर तेजाब फेकने की धमकी में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
rape.jpg - फोटो : rape.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चांदमारी निवासी एक महिला को मोबाइल पर गालीगलौज कर तेजाब फेंकने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला चांदमारी निवासी शहनाज पुत्री अनवर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पांच-छह साल से अपने पति जाकिर से अलग रह रही है और वह तीन बेटियाें व एक बेटे का भरण पोषण किसी तरह कर रही है। पति जाकिर एवं ससुराली उसे प्रताड़ित करते थे।
उसके पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। बीते एक सप्ताह से जाकिर उसके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से फोन करके गाली गलौज कर रहा है और कई इल्जाम लगा रहा है। साथ ही तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। 21 नवंबर को रात करीब साढ़े नौ बजे जाकिर ने उस पर तेजाब फेंककर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें