फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रसूताओं के दस्तावेज न मिलने पर वार्ड इंचार्ज को लगाई फटकार

Fri, 24 Feb 2023 11:30 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ. केसी राय ने शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जिसमें सामान्य वार्ड में भर्ती महिलाओं से वार्ता कर इलाज की हकीकत जानी। जिसमें प्रसूताओं के दस्तावेजों की कमी व काउंसलिंग न मिलने की शिकायत पर वार्ड इंचार्ज समेत दो कर्मियों को फटकार लगाई। शुक्रवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अपर निदेशक ने जिला महिला अस्पताल में ओपीडी परिसर को देखा। उन्होंने इंतजार कक्ष में तीमारदारों से सुविधाओं की स्थिति जानी। इमरजेंसी वार्ड में दस्तावेजों की जांच की। तैनात स्टाफ से मरीजों की संख्या की जानकारी लेते हुए सुविधाओं की जानकारी ली। सर्जिकल कक्ष के निरीक्षण के दौरान प्रसूताओं से खाना व दवाइयों के साथ उपचार के बारे में जानकारी ली। कक्ष के बाहर कूड़ेदान न मिलने पर कर्मियों को तत्काल रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सामान्य भर्ती वार्ड में स्टाफ नर्स कक्ष में इनडोर व आउट डोर रजिस्टर में कई मरीजों के दस्तावेज नहीं पाए गए। जिस पर कर्मियों को फटकार लगाई।
इस दौरान संयुक्त निदेशक डॉ. आरके सोनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी, जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी सिंह, डिविजनल अरबन हेल्थ कंसल्टेंट फिरोख, क्वालिटी मैनेजर नंदलाल यादव, लिपिक आमोद दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें