फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार बहन की मौत, भाई घायल

Fri, 24 Feb 2023 11:26 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर-बार। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम कचनौंदाकलां के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक पर सवार भाई और बहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बहन की मौत हो गई और भाई घायल हो गया। मध्य प्रदेश के शिवपुरी अंतर्गत ग्राम मसूदा निवासी संगीता परिहार अपने मायके में ललितपुर के ग्राम कल्यानपुरा आई थी। शुक्रवार की देर शाम को वह अपने भाई ग्राम कल्यानपुरा निवासी रानू (25) पुत्र राजधर के साथ बानपुर निवासी रिश्तेदार के घर से देर शाम लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक ग्राम कचनौंदाकलां के पास ही पहुंची थी कि पीछे से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके भाई रानू का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि डंपर पावर प्लांट की राख लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर जा रही बहन बाइक से गिरकर हुई घायल
भाई बहन के साथ हुए सड़क हादसे की सूचना मिलते ही इसकी बहन बिनीता पत्नी राकेश बाइक से घटना स्थल पर जा रही थी इसी दौरान वह बाइक से गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एवं बहन विनीता पत्नी राकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें