फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला ग्रामीण का शव.

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम जमुनियां में बुधवार को दोपहर में खेत पर गए किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार उसकी हृदयाघात होने के चलते मौत हुई है।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम जमुनियां निवासी पप्पू सहरिया पुत्र स्व. मंगूू सहरिया बुधवार को सुबह घर से खाना खाकर खेत जाने की कहकर निकल गया और खेत पर पहुंचकर उसने कुछ देर काम भी किया लेकिन दोपहर में अचानक से वह महुआ के पेड़ के नीचे चला गया। दोपहर में जब वहां से आसपास के खेतों में कटाई कर रहे कुछ मजदूर जब वहां से निकला तो पप्पू सहरिया अचेत अवस्था में खेत पर महुआ के पेड़ के नीचे पड़ा था और उसके मुंह से खून भी निकल रहा था। यह देख मजदूरों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को घर जाकर दी, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इस पर उन्होंने इसकी जानकारी थाना जाखलौन पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी दो बेटियां हैं और वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें