जीआईसी के सभागार में विकास पुस्तिका का विमोचन करते प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव व अन्य
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जीआईसी सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तैयार की गई फिल्म का अवलोकन, गीत का विमोचन, प्रदेश स्तरीय ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार ने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में अनेक कार्य किए हैं। मंचासीन अतिथियों द्वारा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन किया गया। राज्यमंत्री आवास और शहरी नियोजन/प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार का मिशन गरीबों का विकास करना है। विधायक सदर ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा आपराधिक तत्वों को जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है। राज्यमंत्री श्रम और सेवायोजन विभाग ने कहा कि इन चार वर्षों में प्रदेश के विकास के लिए अनेक विकासकारी कार्य किए हैं। डीएम ने कहा कि जनपदवासियों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हेतु हर घर जल योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार रवींद्र वीर यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, परियोजना अधिकारी डूडा राजीव शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल उपस्थित रहे।