ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नेहरूनगर में कोचिंग की कहकर निकला नौवीं कक्षा का छात्र तीन दिन से लापता है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
मोहल्ला नेहरूनगर स्थित प्राइमरी स्कूल के पास निवासी सीताराम कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 16 मार्च को शाम सात बजे पुत्र लखन कुशवाहा (15) घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था लेकिन रात तक नहीं लौटा। उन्होंने आसपास एवं अपनी रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। उसका पुत्र लाल रंग की टीशर्ट एवं नीले रंग का जींस पहने है। कोतवाली पुलिस ने मामले में पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।