फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ावरा में बढ़ी अब यूरिया की किल्लत प्रशासन की सुस्ती से जमाखोर सक्रिय

विज्ञापन
बंद पड़ी खाद की दुकान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। कस्बे में ओवररेटिंग की आदत पाल चुके व्यापारियों की मनमानी के चलते क्षेत्र में किसानों को अब यूरिया की किल्लत झेलनी पड़ रही है। किसानों का आरोप है कि व्यापारियों द्वारा किसानों को लूटा जा रहा है। उनका कहना है कि व्यापारी तरह-तरह के बहाने बनाकर दिन में तो अपनी दुकानें बंद रखते हैं और दलाल के माध्यम से रात में चार सौ से पांच सौ रुपये प्रति बोरी यूरिया बेच रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कस्बे में 17 नवंबर को शाम दो गाड़ी यूरिया मंगाई गई थी जो किश्तों-किश्तों में बेच दी गई, उसके बाद मड़ावरा में पंजीकृत दुकानों से किसानों को यूरिया नहीं मिल रही। जबकि दलालों के माध्यम से पिछले दरवाजे से मनमाने दामों पर खाद बेची जा रही है। वहीं, कुछ किसानों द्वारा महरौनी जाकर यूरिया का जुगाड़ कर रहे है। किसानों ने कहा कि गेहूं में यूरिया के छिड़काव का अभी सही समय चल रहा है, लेकिन यूरिया की कमी होने से खेत सूखने की कगार पर हैं।
जानबूझकर नहीं मंगवा रहे खाद
मड़ावरा। मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया निवासी किसान गुटरा झा बताते हैं कि 266ख एमआरपी की बोरी 350 से 400 रुपये तक बेचने के लिए खाद व्यापारी जानबूझकर पर्याप्त खाद नहीं मंगवा रहे। गेहूं के फसल में यूरिया देने का समय चल रहा है, लेकिन खाद की किल्लत होने से किसान लुटने को मजबूर है।
विज्ञापन

मनमाने दाम देना किसान की मजबूरी
मड़ावरा। मड़ावरा तहसील क्षेत्र के ग्राम हीरापुर-सुनोनी की महिला किसान रानी बताती हैं कि खाद की किल्लत के चलते मनमाने दामों पर यूरिया खरीदना किसान की मजबूरी हैं। मड़ावरा में खाद नहीं मिलने पर महरौनी से 400 रुपये प्रति बोरी खरीदना पड़ी।
उत्पादन की कमी से बढ़ी किल्लत
मड़ावरा। जिला उर्वरक विक्रेता संघ के जिला महामंत्री नीलेश जैन, यूरिया की किल्लत के पीछे का कारण उर्वरक निर्माता कंपनियों द्वारा उत्पादन की कमी को बताते हैं। साथ ही अधिकांश जगहों पर एक साथ मांग बढ़ने से भी ललितपुर जनपद को खाद को किल्लत झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि चार-पांच दिनों बाद यूरिया की रैक लगने की संभावना है।
बोले जिम्मेवार
सभी खाद विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई है कि रैक आते ही पर्याप्त मात्रा में यूरिया मंगवाकर किसानों को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जमाखोरी के खिलाफ भी छापामार कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार पांडेय, एसडीएम

बोर्ड पर रेट लिस्ट लगाएं दुकानदार- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें