फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई एक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- गंभीर हालत में साथी को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाली (ललितपुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार को अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी बिरधा ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल काे प्राथमिक उपचार कर गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक डोंगराकला सोहन (32) पुत्र खुशहाल अपने साथी मोनू (28) पुत्र मुन्ना खां के साथ बाइक से बंगरिया जा रहे थे। रास्ते में अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी बिरधा ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सोहन को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोनू का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत होेने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन सीएचसी पर पहुंचे, जहां सोहन का शव देख कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक सोहन के दो बेटियां व एक बेटा है। हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
हेलमेट लगाए होता तो बच सकती थी जान
प्रत्यदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार यदि हेलमेट लगाए होते तो उनके सिर में गंभीर चोट नहीं आती और सोहन की जान बच सकती थी। घायल मोनू के सिर में चोट बताई जा रही है। हालांकि डॉक्टर उसकी हालत चिंताजनक नहीं बता रहे हैं।
0000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें