फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मुख्य चौराहा पर बनाया चैंबर अबतक खुला, हादसे की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन खिरिया(ललितपुर)। सरकार की हर घर नल जल योजना के तहत गांवों के रास्तों को खोदकर डाली गई पाइपलाइनों के साथ बीच में चैंबर भी बनाए गए थे। जिनमें मुख्य चौराहा पर चैंबर एक साल बाद भी खुला पड़ा है, इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

मड़ावरा विकास खंड की ग्राम पंचायत अर्जुन खिरिया में बीते साल पानी की टंकी के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया था। जिसके साथ ही गांवों में गड्ढे खोदकर चैंबर बनाए गए थे। जिनमें बॉल्व भी लगे हैं, गड्ढों की गहराई करीब चार फीट है। ग्रामीणों के अनुसार अर्जुन खिरिया गांव के मुख्य चौराहे नाट्याऊ के पास गांव के रास्ते में इस गड्ढे को एक वर्ष पहले बनाया गया था। जिसको आज तक नहीं ढका गया। ढके न होने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जामनी बांध से धौलपुरा और अर्जुन खिरिया तक जितने भी चैंबर बने हुए हैं, उनको जल निगम वालों ने जेसीबी से मिट्टी डालकर बंद कर दिया है। लेकिन मुख्य चौराहे के चैंबर को विभाग बंद करना भूल गया है।
000000000000
फोटो-22
जल निगम वालों ने जामनी बांध से निकली पाइपलाइन में जितने चैंबर बने थे, उनको तो मिट्टी डालकर बंद कर दिया लेकिन इस गड्ढे को बंद नहीं किया। चौराहे पर खुला छोड़ दिया जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।-अरविंद साहू, टैक्सी चालक
विज्ञापन

00000
फोटो-23
यह खुला गड्ढा गांव के पास मुख्य चौराहे पर है। यह गांव में जाने का रास्ता है, पास में स्कूल, आटा चक्की और दुकानें होने से छात्रों के साथ वाहनों और लोगों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में हमेशा खतरा बना रहता है। -श्रीराम पटेल
विज्ञापन

0000000
अर्जुन खिरिया गांव में चौराहे पर खुले चैंबर की जानकारी हुई है, वहां के ऑपरेटर को भेजकर उसे बंद करवा देता हूं। -तपन बेहरा, प्रोजेक्ट मैनेजर जेएमसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें