पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार की देर शाम वह अपनी आठ माह की बेटी के साथ घर में थी। उसी दौरान रिश्ते में देवर लगने वाला युवक आया और बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। पुलिस के मुताबिक युवक मासूम को लेकर सुनसान इलाके में पहुंचा। यहां उसके साथ दरिंदगी की। रोती हुई बच्ची को लेकर जब वह लौट रहा था तभी परिजनों ने देखा लिया। युवक मासूम को घर के बाहर छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने जब देखा तब मासूम खून से लथपथ थी। उसका यह हाल देख परिजनों के होश उड़ गए।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बच्ची के साथ परिवार के ही युवक ने शराब के नशे में दुष्कर्म किया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। - अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक