फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड पर पड़े मरीजों ने भी तीन मंजिल से लगाई दौड़: ऑक्सीजन सिलिंडर का ह्यूमिडिफायर फटा, मरीज छोड़ भागा वार्ड बॉय

Tue, 14 May 2024 06:00 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

सिलिंडर लगा रहे कर्मी को भागता देख वॉर्ड के सभी मरीज व तीमारदार घबराकर भागे, देखते ही देखते अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीज व तीमारदार जान जाने के भय से अस्पताल के बाहर खड़े हो गए।
विज्ञापन
खाली हुआ वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के ललितपुर जिला अस्पताल में उस समय भगदड़ और अफरा तफरी मच गई, जब द्वितीय तल पर स्थित कंबाइंड वॉर्ड में एक मरीज को ऑक्सीजन सिलिंडर लगाने के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ ह्यूमिडिफायर फट गया। इससे सिलिंडर से ऑक्सीजन का तेज रिसाव होते देखकर स्वास्थ्य कर्मी समेत वॉर्ड में तैनात अन्य कर्मी बाहर की ओर भागे, स्वास्थ्य कर्मियों को बाहर भागता देख वॉर्ड में भर्ती मरीज व तीमारदार चीखते चिल्लाते बाहर की ओर भागे। 

विज्ञापन

द्वितीय तल पर मची भगदड़ देख अन्य वॉर्ड के मरीज व तीमारदार समेत सभी लोग बाहर परिसर की ओर भागे। जानकारी होने पर सीएमएस डॉ. मीनाक्षी सिंह समेत अन्य स्टॉफ मौके पर पहुंचकर हालात जाने। इसके बाद मरीजों व तीमारदारों को समझाबुझाकर वॉर्ड में पुन: भर्ती कराया। कुछ मरीज व तीमारदार तो घटना के दो घंटे बाद भी वॉर्ड में जाने से कतराते रहे। 

मंगलवार की दोपहर में जिला अस्पताल के कंबाइंड वॉर्ड में प्रतिदिन की भांति भर्ती मरीजों का उपचार चल रहा था। इसी दौरान वॉर्ड में पलंग नंबर दस पर ग्राम समोगर निवासी अशोक पुत्र शिवराज को सांस लेने में दिक्कत हुई। इस पर वॉर्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मी ने ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर मरीज के पास पहुंचा और खोलने लगा, न खुलने पर चाबी से खोला तो अचानक सिलिंडर में लगा ह्यूमिडिफायर तेज आवाज के साथ फट गया। फटने के साथ ही ऑक्सीजन का तेज रिसाव होने लगा, इस पर सिलिंडर लगा रहे स्वास्थ्य कर्मी समेत सभी कर्मचारी भागने लगे। 

सिलिंडर लगा रहे कर्मी को भागता देख वॉर्ड के सभी मरीज व तीमारदार घबराकर भागे, देखते ही देखते अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीज व तीमारदार जान जाने के भय से अस्पताल के बाहर खड़े हो गए। घटना की जानकारी होने पर अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी सिंह समेत अन्य स्टॉफ मौके पर पहुंचा। वॉर्ड में जानकारी लेकर बाहर आकर मरीजों व तीमारदारों को समझाया, इसके बाद वह स्वयं ही आगे चल कर मरीजों व तीमारदारों को वॉर्ड में लाईं, लेकिन कुछ अधिक घबराए मरीज एक घंटे बाद भी वॉर्ड में गए। करीब एक घंटे बाद मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन

मरीज को ऑक्सीजन लगाते समय सिलिंडर में लगा ह्यूमिडिफायर में कचरा होने से गैस नहीं निकल सकी, इससे यह फट गया था। अब सब ठीक हो गया है। - डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय 

अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर लगाते समय दिक्कत होने से ह्यूमिडिफायर फट गया था। इससे मरीज घबरा गए थे। इन्हें समझाकर वॉर्ड में भर्ती करा दिया गया है। - डॉ. मीनाक्षी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें