हाइवे पर बाइक भिड़ीं, दो घायल
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत बड़ी नहर के पास हाइवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक से घायल हो गए। एक ही हालत अधिक गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
थाना बालाबेहट के ग्राम किर्रोदा निवासी सरदार सिंह (32) व पद्म (40) सोमवार को दिन में पाली से ललितपुर किसी काम से आ रहे थे। अभी वह नेहरू महाविद्यालय के पीछे से बड़ी नहर के आगे हाइवे पर पहुंचे थे कि एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सरदार व पद्म की बाइक दूर जा गिरी और वह दोनों घायल हो गए। जबकि, टक्कर मारकर दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घायलों को उठाया और 108 एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भिजवाया। उसी दौरान घायलों का गांव का साथी पुष्पेंद्र भी वहां से गुजरा तो उसने घायलों के परिजनों को जानकारी दी।