फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगह ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली महरौनी एवं बार क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक्टरों की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मौत का कारण सिर में चोट आना सामने आया है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के थाना बुड़ेरा ग्राम नैनवारी निवासी कमल (48) पुत्र गब्बू अहिरवार बाइक से अपनी बेटी की ससुराल महरौनी क्षेत्र के ग्राम बगौनी गया था। उसके साथ गांव का ही उत्तम (38) पुत्र बृजलाल भी गया था। सोमवार की दोपहर में जब वह दोनों बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। तभी ग्राम पठा के निकट पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौका पाकर ट्रैक्टर चालक भाग गया। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया, कमल की हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के समधी बब्बू ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हुई है। मृतक के दो बेटे व तीन बेटियां हैं। उसकी एक बहन भी परिवार में है।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जमालपुर निवासी सचिन (19) पुत्र सुरेश बरार अहमदाबाद में मजदूरी का काम करता है। नौ जनवरी को वह संक्रांति के चलते घर आया था और सोमवार की सुबह अपने साथी ग्राम टेटा निवासी अजय (19) पुत्र राकेश उर्फ बब्बू के साथ मौसी के घर ग्राम बार गया था।
शाम करीब छह बजे वह अजय के साथ वापस बाइक से अपने गांव लौट रहा था। अभी वह दोनों ग्राम बसतगुवां के पास ही पहुंचे थे, कि तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सचिन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया, परिजन उसे झांसी में एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जिस पर परिजन उसके शव को वापस गांव ले आए और थाना तालबेहट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सचिन अविवाहित था और वह दो भाई एक बहन में बड़ा था। अंधेरा हो गया था, जिस ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, उसकी एक ओर की ही लाइट जल रही थी। इसी लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें