फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के परिजनों के साथ व्यापारी नेता एएसपी से मिले, रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

विज्ञापन
एएसपी को प्रार्थना पत्र देती मृतक की परिजन व अन्य - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बालाबेहट कस्बा के व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मृतक अमित जैन के परिजनों के साथ व्यापारी नेता एएसपी से मिले और हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

बालाबेहट कस्बा में थाने के सामने व्यापारी अमित जैन उर्फ सनी (27) का 22 अक्तूबर को करीब 2.30 बजे गांव के ही कुछ व्यक्तियों के साथ विवाद हुआ जिसमें उन्होंने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी थी। शाम करीब पांच बजे अमित के मोबाइल पर किसी की कॉल आई और वह तुरंत घर से चला गया, रात में उसके घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। 23 अक्तूबर की सुबह 10 बजे थाने के पीछे बनी बंधी में उसका शव मिला। जब पानी से शव निकाला गया तो उसकी गर्दन टूटी हुई थी नाक व मुंह में खून के निशान और सिर पर चोट के निशान बताए गए।
आरोप है कि सूचना पर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया। मृतक का कोई भी रिश्तेदार व सगा भाई भी इंदौर से अंतिम संस्कार में तुरंत बालाबेहट नहीं पहुंच पाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हत्या, आत्महत्या या किसी भी प्रकार की धारा में मुकदमा दर्ज नहीं किया ।
विज्ञापन

थाना पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर मृतक की मां अनीता जैन और भाई के साथ कस्बे के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कडंकी से मुलाकात कर पूरी घटना से अवगत कराया। बुधवार को जिलाध्यक्ष पदाधिकारियों व मृतक के परिजनों के एसपी कार्यालय पहुंच और एएसपी को प्रार्थनापत्र देकर घटना की जांच कराकर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकलवा कर यह जांच की जाए कि किस व्यक्ति ने उसको कॉल कर बुलाया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। एएसपी के आश्वासन पर परिजनों ने घंटाघर पर अनशन करने का विचार स्थगित कर दिया। इस मौके पर अज्जू बाबा, सरदार जसपाल सिंह बंटी, हेमंत जैन रोंडा, नगर अध्यक्ष संजय जैन व जिलाध्यक्ष युवा शानू जैन बाबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें