फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के ओवरटेक करने पर ट्रैक्टर ट्रॉली-पलटी, एक की मौत, 13 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार की रात्रि में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय कार के ओवरटेक करने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

थाना पाली अंतर्गत ग्राम मगरपुर के रमपुरा निवासी डमरु पाल भांजी की शादी में थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम बनौनी में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार रिश्तेदारों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान शहर कोतवाली अंतर्गत नेहरू महाविद्यालय पीछे स्थित बड़ी नहर के पास पहुंचे थे कि एक अनियंत्रित कार के ओवरटेक करने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो कर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मोहनपाल पुत्र मौजीलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि ट्रॉली में सवार 13 घायलों में तन्नू (09) पुत्री ब्रजेश, आर्यन (05) पुत्र ब्रजेश, अनुष्का (09) पुत्री जयपाल, सियाबाई (36) पत्नी लक्ष्मण, ऊषा (19) पुत्री कैलाश पाल निवासी पाली मगरपुर, रघुनाथ (55) निवासी निबउआ पाली, सुखवती (25) पत्नी रमेश, वंशिका (06) पुत्री रमेश, दिव्यांश (03) निवासी जहाजपुर थाना जाखलौन, प्रीति (04) पुत्री परमानंद निवासी टिकरा बानपुर, अर्जुन (07) पुत्र सूका पाल निवासी बारौद पाली को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें